Tuesday, 14 November 2023

श्रद्धेय डॉ. सिन्हा जी के संघर्ष काल के 71 वर्ष बाद हमारे साथ कितने ऐसे योध्या हैं जो डॉ. एन. एल. सिन्हा जी की भूमिका संभाले हुए हैं? - श्रीमती मनीषा शर्मा

डॉ. एन. एल. सिन्हा जी की 134वीं जयंती के हम सभी बेहद करीब हैं। तकरीबन 134 वर्ष पूर्व हम सभी के बीच वह एक ईश्वर के दूत बनकर आये थे। एक तरफ वह अंग्रेजों के माहौल में खुद को सींचते हैं तो दूसरी तरफ जब आज़ाद भारत में प्रथम आम चुनाव के जरिये आम जन से लेकर राज नेताओं द्वारा देश को सींचने की कोशिश होती है तो वह इलेक्ट्रो होम्योपैथी को बुलंदियों पर ले जाने का विजन लेकर सरकार का सामना कर रहे होते हैं। 

भारत की जमीं पर इलेक्ट्रो होम्योपैथी की छत्रछाया में आगे बढ़ रहे योद्धाओं को सोचना होगा कि वर्ष 1979 में डॉ. सिन्हा जी के गुजर जाने के बाद आज हम कहां खड़े हैं? 44 वर्ष बाद देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी की क्या स्थिति है? स्वास्थ्य के समक्ष बन रही चुनौतियों को लेकर सरकार के सामने हमारी क्या स्थिति है? 

तमाम बिमारियों के विरुद्ध हमारे कितने चिकित्सक योद्धा मजबूती से उस बीमारी का सफाया कर रहे हैं? श्रद्धेय डॉ. सिन्हा जी के संघर्ष काल के 71 वर्ष बाद हमारे साथ कितने ऐसे योध्या हैं जो डॉ. एन. एल. सिन्हा जी की भूमिका संभाले हुए हैं? इन सवालों को हमें अपने जहन के करीब लाकर टोटलना होगा। 

हमारे लिए यह गर्व की बात है कि देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. अजय हार्डिया जी की पहल से वर्षों से छिपे हमारे असल नायक को जानने का एक दिन मिला है। हम सभी के साथ आज देश की निगाहें इंदौर में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय इलेक्ट्रो होम्योपैथी दिवस समारोह पर टिकी है। 

डॉ. अजय हार्डिया जी के विशेष आह्वान के बाद ही वर्ष 2021 से 'मसीह- उल- हिन्द' डॉ. नन्द लाल सिन्हा की जंयती पर राष्ट्रीय इलेक्ट्रो होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2021 में हमने प्रथम राष्ट्रीय इलेक्ट्रो होम्योपैथी दिवस देवी अहिल्या कैंसर हॉस्पिटल इंदौर में बहुत गर्व के साथ मनाया था। 

उम्मीद है आप सभी समारोह की तस्वीरें देखें होंगे। वर्ष 2023 में आयोजित हो रहे इस दिन को नए उमंग के साथ आप सभी के बीच अब मनाने का वक्त है। इस आयोजन के पीछे हमारा मुख्य उदेश्य आम लोगों को इलेक्ट्रो होम्योपैथी के प्रति जागरूक करना है। उम्मीद है, एक नई क्रांति के साथ हम सभी इस दिन को मनाने के लिए प्रयत्न करेंगे। डॉ. एन. एल सिन्हा जी को कोटि कोटि नमन। 

इलेक्ट्रो होम्योपैथी को स्वस्थ पैथी बनाने के लिए जिस जीवन को उन्होंने न्योछावर किया उसे कभी व्यर्थ नहीं जाने देंगे: श्रीमती मनीषा शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देवी अहिल्या कैंसर हॉस्पिटल इंदौर। 

No comments:

Post a Comment

डॉ. एनएल सिन्हा अवार्ड 2023 कार्यक्रम में इन नामों पर रहेगी निगाहें

  राष्ट्रीय इलेक्ट्रो होम्योपैथी दिवस पर आयोजित हो रहे डॉ. एनएल सिन्हा अवार्ड कार्यक्रम में इन नामों पर रहेगी निगाहें, वीडियो प्रेजेंटेशन रा...